Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 62 रनों से आसान जीत दर्ज की

लखनऊ – सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (89) और श्रेयस अय्यर (57 नाबाद) की तूफानी पारी के बाद भुवनेश्वर कुमार (नौ रन पर दो विकेट) और यजुवेन्द्र चहल (11 रन पर एक विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत भारत ने गुरूवार को पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 62 रनों से आसान जीत दर्ज की।
अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर अनुभव और युवा जोश से भरपूर भारतीय टीम ने खेल के हर विभाग में मेहमान टीम के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन करते हुये तीन मैचों की श्रृखंला में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। टास हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुये भारत ने दो विकेट पर 199 रन बनाये और मेहमान टीम को जीत के लिये 200 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी।