Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री कोरोना वायरस से संक्रमित

नई दिल्ली: टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में भिड़ रही है. ये सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है और दोनों ही टीमें आज चौथे टेस्ट के आखिरी दिन एक दूसरे पर बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी. लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आई है. दरअसल टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मैनचेस्टर में होने वाले 5वें टेस्ट से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री रविवार को कोविड पॉजिटिव पाए गए. रवि शास्त्री का लेटरल फ्लो टेस्ट पॉजिटिव पाया गया. जिसके बाद रवि शास्त्री समेत भारतीय टीम के 4 स्पोर्ट स्टाफ को आइसोलेट किया गया. जिसमे बोलिंग कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर, भारतीय टीम के फिजियो नितिन पटेल शामिल हैं. लेकिन अब अपडेट आया है कि शास्त्री को चौथे टेस्ट के साथ-साथ पांचवे टेस्ट में भी बाहर ही रहना होगा.