Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

यूपी और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज

लखनऊ। यूपी और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर फंसते नजर आ रहे है। उनके खिलाफ भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने देर रात मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि सपा सांसद आजम खां की पत्नी व शहर विधायक डॉ. तजीन फातिमा और उनके बेटे अदीब आजम से शनिवार की रात में मुलाकात के दौरान पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने आजम खां के ऊपर हो रहे जुल्म को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। इसकी जानकारी भाजपा नेता को हुई तो भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए लोगों की भवनाओं को भड़काने के साथ ही सरकार की छवि को धूमल करने समेत कई आरोपों में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने इस मामले में देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।