Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

उर्मिला मातोंडकर माधुरी दीक्षित के साथ ‘डांस दीवाने’ में नजर आएंगी

मुंबई। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर इस सप्ताह के अंत में डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में जज धर्मेश येलांडे, तुषार कालिया और माधुरी दीक्षित के साथ विशेष अतिथि होंगी। रियलिटी शो को भारती सिंह और हर्ष लांबाचिया होस्ट करेंगे। प्रतियोगी सूचना और वैष्णवी लोकप्रिय गीत ‘छम्मा छम्मा’ पर लावणी शैली के एक ट्विस्ट के साथ नृत्य करेंगे, जिस पर उर्मिला स्टैंडिंग ओवेशन देगी और कहेगी, “मैं आपको चोट के बाद प्रदर्शन करते हुए देख कर थोड़ा डर गई। लेकिन मैं तुम्हारें डांस से नजरें नहीं हटा सकी।”
माधुरी दीक्षित और उर्मिला दोनों उनके लिए सीटी बजाकर जय-जयकार करेंगी। उर्मिला के पति मोहसिन अख्तर मीर एक वीडियो के जरिए एक छोटा सा कैमियो करेंगे जहां वह उनके रिश्ते के बारे में बात करेंगे।