Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक चुनौतीपूर्ण
  • पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम का बड़ा ऐलान, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया, दून में बनेगा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल
  • पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को आपरेशन गंगा के तहत लाया जा रहा है भारत

देहरादून, न्यूज़ आई। रूस और यूक्रेन के बीच जंग के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को आपरेशन गंगा के तहत भारत लाया जा रहा है। बीती रात भारत आइ फ्लाइट में उत्‍तराखंड के चार छात्र भी आए। इसमें देहरादून की ईशा रावत, हरिद्वार के मोहम्‍मद अनश, नैनीताल की शैली त्रिपाठी और पिथौरागढ़ की तनुश्री पांडेय शमिल हैं।
अब तक कुल 32 उत्‍तराखंड के छात्र अपने घर लौट चुके हैं।सरकार के प्रयासों से यूक्रेन से मंगलवार देर रात्रि यूक्रेन से चार छात्र दिल्ली एयरपोर्ट के जरिए देश लौटे। उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव किया। इसके अलावा में कुछ छात्र मुंबई एयरपोर्ट के जरिए भी भारत लौटे हैं। मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ विशेष मीटिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात विदेश से लौटे सभी छात्रों से बात भी की। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सभी छात्रों को सकुशल घर पहुंचाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री लगातार उत्तराखंड के सभी छात्रों की सकुशल भारत वापसी के लिए केंद्र सरकार से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। अब तमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडवासियों को वापस लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। वह निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को कुमाऊं मंडल की दो दिवसीय यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानिक आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों के साथ यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के विद्यार्थियों के संबंध में जानकारी ली और उन्हें वापस लाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। इसके बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड वासियों को वापस लाने के लिए सरकार निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में है। केंद्र व राज्य सरकार यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।क दिल्ली व मुंबई एयरपोर्ट के माध्यम से यूक्रेन से उत्तराखंड के 32 छात्र लौट चुके हैं। बुधवार को भी विभिन्न फ्लाईट से छात्रों के भी स्वदेश वापसी का क्रम बना हुआ है।