Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक चुनौतीपूर्ण
  • पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम का बड़ा ऐलान, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया, दून में बनेगा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल
  • पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी

बीजेपी के कर्म खराब हैं, जिसका फल अब भाजपा को जल्द ही मिलेगा: हरीश रावत

हल्द्धानी/देहरादून, न्यूज़ आई । हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को नसीहत देते हुए कहा है कि भ्रम तो एक का टूटना ही है, लेकिन बीजेपी के कर्म खराब हैं, जिसका फल अब भाजपा को जल्द ही मिलेगा। गौरतलब है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस द्वारा सरकार बनाए जाने के दावे को भ्रम बताया था, जिस पर हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को नसीहत दी है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यूपी चुनाव प्रचार से लौट आए हैं। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि यूपी में तीसरे विकल्प के तौर पर लोग कांग्रेस को देख रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और सपा पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में जनता थानेबाज और बुलडोजरबाज से ज्यादा परेशान है। इसलिए तीसरे विकल्प के तौर पर कांग्रेस को देख रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में प्रियंका गांधी ने भाजपा को चित करने का काम किया है।
हरीश रावत ने कहा कि 5 राज्यों के होने वाले चुनाव में 4 राज्यों में कांग्रेस आ रही है, जबकि एक राज्य में अन्य पार्टी आ रही है, जबकि भाजपा शून्य पर इस बार रहेगी। वहीं बीजेपी के 60 के पार के नारे के बाद बीजेपी के कुछ नेताओं के 35 सीटें जीतने के बयान पर हरीश रावत ने बीजेपी पर चुटकी लेते हुए कहा है कि अभी तो मतगणना में टाइम है, लेकिन मतगणना के दिन बीजेपी कहीं 25 सीटों पर न सिमट जाए।