Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

लालकुआं सीट से हारे पूर्व सीएम हरीश रावत

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत को बड़ा झटका लगा है. वे अपनी लालकुआं सीट से चुनाव हार गए हैं. हरीश रावत को उत्तराखंड में पार्टी के सीएम चेहरा के रूप में देखा जा रहा था. पहले हरीश रावत को कांग्रेस ने रामनगर सीट से उम्मीदवार बनाया था. बाद में उनकी सीट बदल कर नैनीताल की लालकुआं सीट से लड़ाया गया था. जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले हरीश रावत लोकसभा चुनाव में भी अपनी सीट हार गए थे. तब वो कांग्रेस के टिकट पर नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से मैदान में थे. उससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें पार्टी ने हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ाया था. लेकिन तब भी वो दोनों ही सीटें हार गए थे. बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 विधानसभा सीट में 44 पर बढ़त बढ़ा रखी है. वो बहुमत का आंकड़ा भी पार कर चुकी है.