Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

पिंक बॉल शाम को ज्यादा स्विंग करती हैं : बुमराह

बेंगलुरु। भारतीय उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेटरों को पिंक बॉल टेस्ट से पहले “मानसिक समायोजन” करने की जरूरत है। भारत श्रीलंका के खिलाफ अपने चौथे पिंक बॉल टेस्ट के लिए तैयार है। भारतीय टीम पहले बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट खेल चुकी है। बुमराह ने कहा कि वे अभी भी सीख रहे हैं कि पिंक बॉल मैच में कैसे समायोजन किया जाए। बुमराह ने प्री-मैच वर्चुअल मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कहा, “पेशेवर क्रिकेटरों के रूप में, हमें जितनी जल्दी हो सके समायोजित करने की जरूरत है। क्षेत्ररक्षण करते समय गुलाबी गेंद अलग दिखती है। यह आपके विचार से पहले आती है।” उन्होंने कहा, “दोपहर के सत्र में गेंद भले ही ज्यादा स्विंग न करे लेकिन शाम को यह ज्यादा स्विंग कर सकती है, इन सभी छोटे-छोटे बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है।”