Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

अर्जुन राणातुंगा ने श्रीलंका दौरे पर आई भारतीय टीम को बताया बी लेवल की टीम

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने श्रीलंका दौरे पर आई भारतीय टीम को दूसरे स्ट्रिंग की टीम करार दिया है। राणातुंगा ने अपने देश के बोर्ड की दूसरे दर्जे की भारतीय टीम के साथ सीरीज खेलने को लेकर आलोचना की।
राणातुंगा ने श्रीलंका मीडिया से कहा, “भारतीय टीम जो श्रीलंका आई है वो उनकी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं है। यह दूसरे स्तर की टीम है। क्या यह बात हमारे खेल मंत्री और क्रिकेट प्रशासक को नहीं पता थी। उन्होंने कहा, “श्रीलंका क्रिकेट भले ही गिर गया हो लेकिन क्रिकेट देश होने के नाते हमारी एक पहचान और सम्मान है। हमें भारतीय बी टीम के साथ खेलने के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को नहीं भेजना चाहिए।”
शिखर धवन, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ही भारतीय सीमित ओवर टीम के नियमित रूप से सदस्य रहे हैं। श्रीलंका दौरे पर आए कई खिलाड़ियों ने ज्यादा सीमित ओवर के मुकाबले नहीं खेले हैं और कुछ खिलाड़ियों ने अभी तक डेब्यू भी नहीं किया है।
इस बीच, धवन के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को रूम क्वारंटीन खत्म किया और 13 जुलाई से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए शुक्रवार को ट्रेनिंग शुरू की।