Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

डेविड वॉर्नर ने अचानक वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा

(स्पोर्ट्स डेस्क) : डेविड वॉर्नर ने अचानक से वनडे क्रिकेट को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके थे. पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्नर अपने करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज़ खेल रहे हैं. लेकिन उससे पहले उन्होंने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया. इन्हीं सबके बीच वॉर्नर ने बताया कि अपने करियर में उन्हें किस गेंदबाज़ को खेलना सबसे मुश्किल लगा. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरा 3 जनवरी से खेला जाएगा. दोनों टीमें सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आमने-सामने होगी. यह ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर का आखिरी टेस्ट होगा. साथ ही डेविड वॉर्नर ने वनडे फॉर्मेट को भी अलविदा कहने का फैसला किया है. हालांकि, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में डेविड वॉर्नर खेलते नजर आ सकते हैं. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का आयोजन पाकिस्तान की सरजमीं पर होना है. डेविड वॉर्नर ने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया को मेरी जरूरत होगी तो मैं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहूंगा.