Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

‘फाइटर’ की रिलीज डेट अनाउंस

मुंबई। ऋतिक रौशन की आने वाली फिल्म फाइटर 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। ऋतिक रौशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका होगी। ‘फाइटर’ की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है।
गौरतलब है कि फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।