Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल

28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘विक्रांत रोना’

चेन्नई। निर्देशक अनूप भंडारी की बहुप्रतीक्षित मिस्ट्री थ्रिलर ‘विक्रांत रोना’, जिसमें कन्नड़ सुपरस्टार किच्छा सुदीप मुख्य भूमिका में हैं, इस साल 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके निर्माताओं ने शनिवार को घोषणा की। उगादी के अवसर पर विभिन्न भाषाओं में शीर्ष हस्तियों द्वारा 3डी फिल्म का एक विशेष टीजर जारी किया गया। तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी ने फिल्म का तेलुगु टीजर जारी किया, जबकि टीजर का तमिल संस्करण सिलंबरासन उर्फ सिम्बु द्वारा जारी किया गया था। सलमान खान ने टीजर का हिंदी संस्करण जारी किया, जबकि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने मलयालम में टीजर जारी किया। किच्चा सुदीप ने खुद ट्वीट कर कहा, “लंबे और खूबसूरत सफर के बाद यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ‘विक्रांत रोना’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘विक्रांत रोना’ 28 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में 3डी में होगी।” जब से निर्माताओं ने पिछले साल फिल्म की एक झलक लॉन्च किया और इसे देश भर के सिनेमाघरों में 3डी में रिलीज किया, इसने दर्शकों के बीच भारी उत्साह और उत्सुकता पैदा कर दी है। यह फिल्म एक पैन वल्र्ड 3डी फिल्म है, जिसे 50 देशों में रिलीज किया जाना है।