Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री ने किया श्री हरि पंचांग का विमोचन

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रविवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्वतीय परंपराओं पर आधारित श्री हरि पंचांग का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने पंचांग को उपयोगी बताते हुए उसके प्रकाशक टीम को बधाई दी।  एस.के.पी. प्रोजेक्ट प्रा. लिमिटेड वडोदरा गुजरात के सी.एम.डी. श्री एस.सी पांडे के सहयोग से पं. पंकज दुर्गापाल द्वारा यह पंचांग तैयार किया गया है। श्री एस.सी पांडे ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके द्वारा “आवाज सुनो पहाड़ों की” कार्यक्रम के माध्यम से प्रवासी पर्वतीय निवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।