Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

अभिनेता आदेश चौधरी अब टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल 2.0’ में आएंगे नज़र

मुंबई। वेब सीरीज ‘र्फे’ और ‘सबसे बड़ा रुपैया’ में नजर आ चुके अभिनेता आदेश चौधरी अब टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल 2.0’ में एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं। वह पुलिस अधिकारी रूपांक बरोट का किरदार निभा रहे हैं। क्राइम शो के साथ लगभग 4 साल बाद टेलीविजन पर लौटने पर, आदेश ने कहा कि मेरे कमबैक के लिए ‘क्राइम पेट्रोल 2.0’ इससे बेहतर शो नहीं हो सकता था। शो का पहला पार्ट एक ब्रांड बन गया है। इसलिए जब मुझे एक पुलिस वाले की भूमिका की पेशकश की गई, तो मैं तुरंत हां कर दी। “शो का नया अवतार बहुत दिलचस्प है क्योंकि यह न केवल कुछ सबसे भीषण अपराधों को दिखाता है बल्कि पुलिस अधिकारियों के निजी जीवन को भी दर्शाता है। शूटिंग प्रक्रिया भी नियमित दैनिक धारावाहिकों से बहुत अलग है, ऐसा लगता है जैसे अगर हम किसी वेब सीरीज या फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। मुझे यह मौका देने के लिए मैं अपनी किस्मत को धन्यवाद देना चाहता हूं।”