Breaking News
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया
  • देहरादून नंदा की चौकी एप्रोच रोड धंसने के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन इंजीनियर सस्पेंड
  • नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामला, हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी बैन, ठेकेदार पर भी एक्शन
  • मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में सलंग्न अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना की
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों का दौरा कर रहे राज्यपाल गुरमीत सिंह

चमोली/देहरादून, न्यूज़ आई। उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह इन दिनों उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में राज्यपाल गुरमीत सिंह सोमवार को चमोली दौरे पर रहे। चमोली जनपद के जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पुलिस मैदान में राज्यपाल के हेलीकाप्टर ने लैंडिंग की। उसके बाद राज्यपाल का काफिला जिला कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ। यहां कलेक्ट्रेट स्थित जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
3 मई यानी मंगलवार से चारधाम यात्रा का आगाज होने जा रहा है। उससे पहले राज्यपाल सोमवार को चमोली दौरे पर रहे। राज्यपाल यहां अधिकारियों के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही राज्यपाल ने रेडक्रास समिति के सदस्यों की भी बैठक ली। अप्रैल महीने में राज्यपाल ने बागेश्वर, उत्तरकाशी और चंपावत का दौरा किया। बागेश्वर में राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं समेत कई संगठनों से मुलाकात की थी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर काम करना चाहिए, क्योंकि बागेश्वर जिले में पर्यटन, साहसिक पर्यटन के साथ ही होम स्टे की अपार सम्भावनाएं हैं।