Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपने परिवार को दुबई में बसाने के लिए तैयार !

मुंबई। सुपरहिट फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 में अपने अभिनय ने सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त हाल ही में अपने परिवार को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि उनको और उनके परिवार को दुंबई में रहना बहुत पसंद है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि, मान्यता को वहां अच्छा लगता है और बच्चे भी वहां पर खुश रहते हैं तो ठीक है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुन्नाभाई अभिनेता ने कहा कि वह अपने परिवार को दुबई में बसाने के लिए तैयार हैं क्योंकि उनके बच्चों को वहां रहना पसंद है और मान्यता ने भी दुबई में अपना काम शुरु किया है। एक्टर ने आगे कहा है कि, वह बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों के दौरान परिवार के साथ रहेंगे। बता दे कि 2008 में शादी के बंधन में बंधे संजय दत्त और मान्यता के दो जुड़वा बच्चे हैं। संजय दत्त का परिवार 2020 में पहले लॉकडाउन से ही दुबई रह रहा है। मान्यता हमेशा ही पति संजय के साथ रही हैं, चाहे फिर वक्त कैसा भी रहा हो, संजय जब जेल में थे तब भी मान्यता ने सपोर्ट किया था और जब कैंसर के वक्त एक्टर को किसी अपने की बहुत जरुरत थी तब भी मान्यता उनके साथ हमेशा थी।