Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

देहरादून में शराब की ओवर रेटिंग पर डीएम सख्त, जिला आबकारी अधिकारी को दिए औचक निरीक्षण और कार्रवाई के निर्देश

देहरादून, न्यूज़ आई । जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार द्वारा जनपद में शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को जनपद अवस्थित शराब की दुकानों में नियमित अभियान चलाकर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है।

जिलाधिकारी के निर्देशो के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डांडा लखौण्ड स्थित शराब की दुकान पर निर्धारित मूल्य से 15 रू0 अधिक पर शराब विक्रय करना पाया गया। जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब विक्रय करने पर सम्बन्धित अनुज्ञापी का 50 हजार का चालान किया गया है। जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि विभिन्न माध्यमों से शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतें प्राप्त हो रहीं है जिस पर जिला आबकारी अधिकारी को अभियान चलाकर अधिक दाम वसूलने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।