Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

संजय दत्त शूटिंग के दौरान हुए घायल

(बॉलीवुड डेस्क): संजय दत्त एक शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। अभिनेता इन दिनों बेंगलुरु के आस-पास के इलाकों में अपनी आने वाली कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह विस्फोट सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ। खबरों के अनुसार विस्फोट सीन की शूटिंग के दौरान संजय दत्त को गंभीर चोट आई है। खबरों के अनुसार उनके हाथ, चेहरे और कोहनी पर काफी चोट लगी है। वह फाइट मास्टर रवि वर्मा की फिल्म केडी: द डेविल के लिए फाइट सीन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ और अभिनेता इसका शिकार हो गए। हर कोई संजय दत्त के सही होने के लिए प्रार्थना कर रहा है। इस घटना के बाद से संजय दत्त के फैंस काफी चिंता में हैं।