Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को पांच विकेट से हराया

 (स्पोर्ट्स डेस्क): आईपीएल 2023 के 53वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में यह कोलकाता की पांचवीं जीत और पंजाब की छठी हार थी। अब दोनों टीमें 11 मैच खेल चुकी हैं और दोनों के पास 10 अंक हैं। हालांकि, बेहतर रन रेट के साथ कोलकाता पांचवें और पंजाब सातवें स्थान पर है। इस मैच के बाद प्लेऑफ की रेस और रोचक हो गई है। अब पांच टीमें ऐसी हैं, जिन्हें छह मुकाबलों में हार मिली है। वहीं, छह टीमें ऐसी हैं, जो पांच मैच जीत चुकी हैं। इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 179 रन बनाए थे। शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांच विकेट खोकर 182 रन बना लिए और आखिरी गेंद में मैच अपने नाम कर लिया। कोलकाता के लिए कप्तान नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए।