Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

हल्द्वानी के बनभूलपुरा प्रकरण में जो भी विधिसम्मत होगा वह किया जाएगा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : हल्द्वानी के बनभूलपुरा में भूमि पर हुए अतिक्रमण के संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शासन में बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन करने को कहा। साथ ही आपसी समन्वय के साथ इससे संबंधित तथ्य कोर्ट के समक्ष रखने के निर्देश दिए। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जो भी अतिक्रमण है, उसे हटाया जाएगा। इसके लिए अभियान जारी है। यह अभियान तब तक चलता रहेगा, जब तक पूरा अतिक्रमण नहीं हटा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी अपेक्षा है कि सरकार भूमि पर जिन व्यक्तियों ने अतिक्रमण किया है, वे स्वयं उसे हटा लें। कई व्यक्तियों ने उनसे अतिक्रमण हटाने की बात भी कही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा प्रकरण में जो भी विधिसम्मत होगा, वह किया जाएगा। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का जो निर्देश होगा, उस पर कार्यवाही की जाएगी।