Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश
  • पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने खेला मास्टरस्ट्रोक !

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है. लंबे समय से प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जा रही थी. इसी बीच धामी सरकार ने मंत्रिमंडल में खाली पांचों पदों को भर दिया है. जिससे प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्रिमंडल का कोरमा भी पूरा हो गया है. वर्तमान सरकार के आखिरी यानी पांचवें साल में मंत्रिमंडल का विस्तार किए जाने से सभी अटकलें पर विराम लग गया है. ऐसे में वर्तमान सरकार के 4 साल पूरे होने पर 21 मार्च को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से पहले धामी सरकार ने तमाम विधायकों को बड़ी सौगात दी है.

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ सरकार ने क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन को भी साधने का प्रयास किया है. शपथ लेने वाले जनप्रतिनिधियों में भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा, राजपुर रोड (देहरादून) से विधायक खजान दास, रुड़की से प्रदीप बत्रा, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी और हरिद्वार से मदन कौशिक शामिल हैं. सरकार का मानना है कि इन नेताओं का अनुभव, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और संगठनात्मक पकड़ न केवल मंत्रिमंडल को और सशक्त बनाएगी, बल्कि धामी सरकार की विकास की प्राथमिकताओं को भी नई गति मिलेगी. मंत्रिमंडल विस्तार के इस फैसले ने एक और संकेत साफ कर दिया है भाजपा अब उत्तराखंड में नेतृत्व को लेकर किसी प्रयोग के मूड में नहीं है. धामी केवल वर्तमान के मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि भविष्य की राजनीति के केंद्र बिंदु बन चुके हैं. यही कारण है कि अब यह चर्चा केवल अटकलें नहीं, बल्कि एक संभावित रणनीति के रूप में देखी जा रही है कि 2027 का विधानसभा चुनाव भी धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सभी लोग लंबे समय से राजनीतिक क्षेत्र और सामाजिक क्षेत्र में काम करते रहे हैं. साथ ही सबका दीर्घकालिक अनुभव भी है, ऐसे में उनके अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो विकसित भारत का संकल्प है, उसे संकल्प को पूरा करने में उत्तराखंड राज्य अपना पूरा योगदान देगा. साथ ही इन सभी नवनियुक्त मंत्रियों का बड़ा योगदान होगा. इसके साथ ही बाबा केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संदेश दिया था कि वर्तमान दशक उत्तराखंड का दशक होगा, ऐसे में राज्य सरकार इस संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी कि ये दशक उत्तराखंड का हो, और उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़े.