Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

उत्तराखंड की हसीन वादियों में शूटिंग पूरी करने के बाद अक्षय कुमार लौटे मुंबई

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर अभिनेता अक्षय कुमार सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे विशेष चार्टर्ड विमान से मुंबई लौट गए। अक्षय बीती 18 मई को देहरादून पहुंचे थे। इसके अगले दिन अभिनेत्री अनन्या पांडे भी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में देहरादून आई थीं। उत्तराखंड की हसीन वादियों में करीब 11 दिनों तक शूटिंग करने के बाद अक्षय कुमार मुंबई के लिए रवाना हुए। खिलाड़ी कुमार ने शूटिंग के साथ ही उत्तराखंड में केदारनाथ, बदरीनाथ और जागेश्वर धाम में दर्शन भी किए। जिसके बाद वो एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो व सेल्फी भी ली।