Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

‘सत्यप्रेम की कथा’ मूवी की रिलीज डे पर कार्तिक आर्यन मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे

(बॉलीवुड डेस्क): समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून, गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स दोनों के जरिए खूब सराहा जा रहा है। वहीं, इसकी रिलीज पर लीड एक्टर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में शानदार प्रदर्शन के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ से दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही है। वहीं, मूवी की रिलीज डे पर कार्तिक आर्यन को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचते देखा गया है। सफेद शर्ट और डेनिम में कार्तिक, दर्शन करने के बाद पैपराजी के कैमरों लिए पोज देते नजर आए। साथ ही सभी को उनके प्यार के लिए धन्यवाद भी दिया।