Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

किन्नर मैडम रजनी रावत भाजपा में शामिल

देहरादून, न्यूज़ आई । उत्तराखंड में एकमात्र ट्रांसजेंडर राजनेता और पूर्व राज्यमंत्री रजनी रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है। रजनी रावत को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है। बता दें, पूर्वर्ती हरीश रावत सरकार में रजनी रावत महिला एवं बाल विकास विभाग की उपाध्यक्ष के रूप में काम कर चुकी हैं। वहीं, धर्मपुर से बीजेपी विधायक विनोद चमोली के खिलाफ देहरादून नगर निगम मेयर प्रत्याशी के रूप में निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुकी हैं।