Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

स्वास्थ्य को लेकर भारत अपना एक मॉडल विकसित करेगा: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि स्वास्थ्य को लेकर भारत अपना एक मॉडल विकसित करेगा। किसी दूसरे देश के मॉडल पर भरोसा नहीं किया जा सकता है क्योंकि भौगोलिक और पर्यावरण के स्तर पर भारत और दुनिया के बाकी देशों के बीच काफी अंतर है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार को दो दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस चिंतन बैठक से जो कुछ निकलेगा, वह देश के स्वास्थ्य लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेगा ताकि देश अमृतकाल में स्वस्थ और विकसित राष्ट्र बन सके। स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के स्वास्थ्य चिंतन शिविर में आयुष्मान भारत के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रकचर मिशन के साथ टीबी उन्मूलन, खसरा, रूबेला और हेल्थ मैनेजमेंट कैडर, मेडिकल और गैर संचारी रोगों पर भी चर्चा होगी। शिविर में 16 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री और सचिव मौजूद रहे।