Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

राहुल गांधी को फिर मिला 12 तुगलक लेन वाला बंगला, संसद सदस्यता बहाल होने के बाद फैसला

देहरादून, न्यूज़ आई : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के एक दिन बाद यानी मंगलवार (8 अगस्त) को उनको पुराना सरकारी बंगला आवंटित हो गया है. हाउसिंग कमेटी ने उन्हें दिल्ली के 12 तुगलक लेने वाला बंगला वापस दे दिया है. उन्होंने बंगला मिलने पर कहा,  ”मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है.”

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्दि पर शुक्रवार (4 अगस्त) को रोक लगा दी थी. इसी के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई. इसके बाद उन्हें फिर से बंगला मिला है. राहुल गांधी को मोदी उपनाम मामले में गुजरात के सूरत की एक अदालत ने 23 मार्च को दो साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी थी. फिर उन्हें सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस दिया गया.

राहुल गांधी मानहानि मामले में हाई कोर्ट पहुंचे लेकिन उन्हें यहां राहत नहीं मिली. आखिर में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत दी. राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं.