Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच प्रस्तावित हवाई सेवा के जल्द ही शुरू होने के आसार

देहरादून, न्यूज़ आई : पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच प्रस्तावित हवाई सेवा के जल्द ही शुरू होने के आसार हैं। फ्लाई बिग कंपनी की ओर से हवाई मार्ग पर शनिवार से ट्रायल शुरू हो गया है। फ्लाई बिग कंपनी का 19 सीटर विमान देहरादून से पिथौरागढ़ होते हुए रविवार को पंतनगर पहुंचा। इस विमान में चालक दल के अलावा पंतनगर में मौजूद कंपनी के स्टाफ के लिए जरूरी सामान मौजूद था। फ्लाई बिग प्रबंधन ने देहरादून, पिथौरागढ़ और पंतनगर एयरपोर्ट में साइट ऑफिस बनाकर कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। यह हवाई सेवा क्षेत्रीय उड़ान योजना (आरसीएस) के तहत होगी, जिसका 60 प्रतिशत किराया यात्री और 40 प्रतिशत किराया राज्य सरकार वहन करेगी। माना जा रहा है कि हवाई सेवा अक्तूबर से शुरू हो सकती है। फ्लाईबिग के कर्मचारी ने बताया कि हवाई सेवा शुरू करने से पहले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।