Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से कोटद्वार में अतिवृष्टि से हुए भारी नुकसान के लिए राहत पैकेज की मांग की

देहरादून, न्यूज़ आई : शुक्रवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार नगर निगम के पार्षद गणों के साथ देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से कोटद्वार विधानसभा में अतिवृष्टि से हुए भारी नुकसान के लिए राहत पैकेज की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया की पूरे उत्तराखंड में विगत माह अनेक जनपदों में लगातार हुई अतिवृष्टि, बादल फटने, नदी-नालों के जल स्तर में अप्रत्याशित वृद्धि होने, शहरी क्षेत्रों में बड़े भू-भागों में जल भराव के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हुआ है। सर्वाधिक प्रभावित जनपदों में पौड़ी भी शामिल है। पौड़ी जनपद में स्थित विधान सभा क्षेत्र कोटद्वार भी इस प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आपदा के कारण जान-माल की भारी क्षति हुई  है।उन्होंने बताया की कोटद्वार में विभागवार क्षतिग्रस्त सार्वजनिक, विभागीय परिसम्पतियों का आंकलन कुल रु 69 करोड़ 45 लाख लगाया है ।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि उपजिलाधिकारी द्वारा बनाई गई रिपोर्ट के आधार पर कोटद्वार की जनता हेतु अविलम्ब राहत प्रदान करने के लिये राज्य आकास्मित्ता निधि अथवा अन्य किसी मद के माध्यम से राहत प्रदान करने हेतु आर्थिक पैकेज देने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष और पार्षद गणों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।