Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

16 दिसंबर को होगा टैलेंट हंट का ग्रैंड फिनाले, अभिनेता राहुल रॉय करेंगे शिरकत

देहरादून, न्यूज़ आई । बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ़ आर्ट्स की ओर से पिछले कई दिनों से टैलेंट हंट की ऑडिशंस चल रहे थे जिसमें अब तक 300 से भी अधिक प्रतिभागी प्रतिभा कर चुके हैं जिसमें से कुछ चयनित के बीच अब ग्रैंड फिनाले का आयोजन आगामी 16 दिसंबर को होने जा रहा है जिसको जज करने के लिए मुख्य रूप से सेलिब्रिटी जज के रूप में आशिकी फिल्म अभिनेता राहुल रॉय शिरकत करेंगे।
जानकारी देते हुए आयोजक गुरचरण लाल चढ़ाना जुल्फिकार टाइगर ने बताया कि इस “ऑडिशन” के आयोजन ने उत्तराखंड प्रदेश वासियों के लिए “सिने जगत” से जुड़े नाना प्रकार के व्यवस्थाओं जैसी ट्रांसपोर्ट,फूड इंडस्ट्री, एडवर्टाइजमेंट एंड मीडिया, लेबर, कैटरिंग, होटल इंडस्ट्री इत्यादिकी की दिशा में कई व्यवसाय की मौके खोल दिए हैं जिससे प्रसिद्ध प्रदेश के वीडियो को कई व्यवसाय के अवसर प्रदान होंगे। आयोजक गुरचरण लाल सदाना ने व्यक्तिगत बातचीत के दौरान समस्त उत्तराखंडी माता-पिता से अपील की है कि वो अपने बच्चों को “सिने जगत” की दिशा पर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित करें और उनका मनोबल बढ़ाएं, विशेषकर वो माता-पिता जिनकी सिर्फ बेटियाँ हैं। उन्होंने कहा कि सारे माता-पिता को अपनी “रूढ़िवादी मानसिकता” को छोड़कर और उससे बाहर निकालकर अपने बच्चों को “सिने जगत” के रास्ते पर अग्रसर होने के लिए प्रेरणा देनी चाहिए ।