Breaking News
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन की शुरुआत उत्तराखंड आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को याद किया
  • उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर तीखी बहस, सत्ता पक्ष ने बताया ऐतिहासिक कदम

उत्तराखंड पहुंचे बलिदानी गौतम और वीरेंद्र के पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून, न्यूज़ आई : बृहस्पतिवार को पुंछ जिले के सुरनकोट तहसील में बफलियाज पुलिस स्टेशन मंडी रोड पर आतंकियों ने सैन्य वाहन पर हमला कर दिया था। जिसमें सेना के पांच जवान बलिदान हो गए थे। इसमें उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के दो वीर पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार (29) और चमोली जिले के बमियाला गांव के वीरेंद्र सिंह भी थे। जम्मू के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में आतंकी हमले में बलिदान हुए गौतम कुमार और नायक वीरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर आज सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे। पार्थिव शरीर को सेना के विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। यहां सेना ने दोनों बलिदानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं, सीएम धामी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इसके बाद दोनों के पार्थिव शरीरों को सेना के हेलीकॉप्टर से उनके घर भेजा गया। घर पर शहीदों के पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।