Breaking News
  • विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव
  • उत्तराखण्ड की विकास यांत्रा में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों की है महत्वपूर्ण भागीदारी- मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न

साल के पहले दिन ‘सालार’ को मिला न्यू ईयर गिफ्ट! 350 करोड़ के पार हुआ प्रभास की फिल्म का कलेक्शन

(बॉलीवुड डेस्क): साउथ सुपरस्टार और पैन इंडिया एक्टर प्रभास की फिल्म ‘सालार’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म पिछले साल 22 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और इन 11 दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वर्ल्डवाइड भी फिल्म वर्ल्डवाइड भी 600 करोड़ के क्लब का हिस्सा बन गई है. नए साल के मौके पर भी ‘सालार’ ने बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाया हुआ है और ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘सालार’ ने 10वें दिन 15.2 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी. वहीं अब 11वें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक 6.36 करोड़ रुपए (दोपहर 3 बजे तक) कमा लिए हैं. इसी के साथ ‘सालार’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और कुल 351.73 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.