Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

उत्तराखंड के चुनावी समर में योगी आदित्यनाथ की जबरदस्त डिमांड !

देहरादून, न्यूज़ आई : देवभूमि उत्तराखंड के सियासी समर के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को मोर्चे पर उतारने का क्रम प्रारंभ कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अप्रैल की रुद्रपुर रैली से इसकी शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही राज्य में स्टार प्रचारकों के एक के बाद एक कार्यक्रम लगाने की पार्टी की तैयारी है। लोकसभा क्षेत्रों की तस्वीर देखें तो प्रधानमंत्री मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वहां जबर्दस्त डिमांड है। पांचों लोकसभा क्षेत्रों से भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व के पास योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रमों की मांग आ रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस सबके मद्देनजर केंद्रीय नेतृत्व से यहां के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रों में योगी की दो से तीन सभाएं अथवा रोड शो के कार्यक्रम मांगे गए हैं। प्रयास ये किया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में 10 से 16 अप्रैल के बीच उनके कार्यक्रम तय हों। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम लगाने की सभी लोकसभा क्षेत्रों से मांग आ रही है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से योगी आदित्यनाथ के अधिक से अधिक कार्यक्रम लेने का प्रयास किया जा रहा है।