Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड में वर्दीधारी कर्मियों की एक ही नियमावली से की जाएगी भर्ती

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में वर्दीधारी कर्मियों की एक ही नियमावली से भर्ती की जाएगी. इसके बाद अब विभिन्न विभागों में सिपाही और दरोगा स्तर के अधिकारियों की भर्ती परीक्षा एक साथ हो सकेगी. वहीं आयोग को विभिन्न विभागों में इन पदों के लिए अलग-अलग परीक्षाएं नहीं करानी होगी. प्रदेश में लंबे समय से वर्दीधारी कर्मियों के लिए बन रही नियमावली का इंतजार हो रहा था, जो अब खत्म हो गया है. दरअसल, कार्मिक विभाग ने नियमावली की अधिसूचना जारी करते हुए प्रदेश में एक ही परीक्षा के जरिए वर्दीधारियों की भर्ती का रास्ता खोला है. हालांकि इसमें सिपाही और दरोगा रैंक के कर्मियों की ही भर्ती होगी. यह नियमावली उत्तराखंड वर्दीधारी सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया नियमावली के रूप में लागू होगी.  इन परीक्षाओं को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराया जाएगा. इसमें पुलिस विभाग के अंतर्गत आरक्षी पुलिस, आरक्षी पीएसी और आरक्षी आईआरबी की भर्ती होगी, इसके अलावा अग्नि शमन, बंदी रक्षक, वन आरक्षी, आबकारी सिपाही, प्रवर्तन सिपाही और सचिवालय विधानसभा भवन रक्षक की भर्ती भी एक ही परीक्षा के माध्यम से होगी.  इसी तरह पुलिस विभाग में दरोगा और वन विभाग के फॉरेस्टर के अलावा आबकारी विभाग, प्रवर्तन विभाग और सचिवालय विधानसभा में भी दरोगा स्तर के कर्मियों के लिए एक ही नियमावली लागू की गई है. प्रदेश में वर्दीधारियों के लिए एक ही नियमावली आने के बाद अब रिक्त पदों को भरने में आसानी होगी.