Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

सीएम धामी के निर्देश, बागेश्वर में बच्चे की मौत मामले की कुमाऊं कमिश्नर करेंगे जांच

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में डेढ़ साल के बच्चे की मौत मामले में कुमाऊं कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं। कहा, जांच में लापरवाही पाई जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा, बागेश्वर में बच्चे की चिकित्सा सुविधा में लापरवाही से मौत का मामला दुर्भाग्यपूर्ण व पीड़ादायक है। अब तक सूचना प्राप्त सूचना में प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कतिपय स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती है। इस संवेदनशील प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए कुमाऊं आयुक्त को तत्काल जांच के आदेश दिए गए। इस मामले में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनता के विश्वास और जीवन की रक्षा में कोई कोताही सहन नहीं की जाएगी।