Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GST की दरों में बदलाव का किया स्वागत

देहरादून, न्यूज़ आई : मोदी सरकार ने दिपावली से पहले आम आदमी को बड़ी राहत दी है. जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में जीएसटी स्लैब को कम किया है. जीएसटी स्लैब कम होने से तमाम समानों पर लगने वाला टैक्स का रेट कम हो जाएगा. नया जीएसटी स्लैब 22 सितंबर से लागू होगा. मोदी सरकार के इस फैसले का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वागत किया हैं.

जीएसटी स्लैब में किए गए बदलाव पर सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वो करते हैं. 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला से ये कहा था कि दीपावली से पहले लोगों के जीवन को और अच्छा बनाने के लिए उपहार देंगे. जिसके तहत योजनाए लाएंगे और जीएसटी स्लैब ने बदलाव करेंगे.

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों, मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए करीब 175 से अधिक उत्पादों के जीएसटी स्लैब में बदलाव किया है. कई उत्पादों को जीएसटी फ्री भी कर दिया है, जो किसानों, मध्यम वर्गीय परिवारों और छात्रों को काफी राहत पहुंचाने वाला है. इसका लाभ दशहरे से पहले यानी 22 सितंबर से ही देशवासियों को मिलना शुरू हो जाएगा. इस पहल से न सिर्फ देश आगे बढ़ेगा बल्कि हर वर्ग के लोगों को उत्थान का अवसर मिलेगा.