Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

टी20 विश्वकप जीतकर भारत ने रचा इतिहास

(स्पोर्ट्स डेस्क): टीम इंडिया ने खिताब जीतने के साथ ही लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरी थी। यह सफर 1983 विश्व कप से शुरू हुआ था, जब कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। तब से अब तक टीम इंडिया आईसीसी के बड़े टूर्नामेंटों में कुल आठ आईसीसी ट्रॉफियां अपने नाम कर चुकी है। 29 दिन, 55 मैच और कई रोमांचक मुकाबलों के बाद टी20 को 10वें संस्करण में भी चैंपियन मिल गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही दुनिया भर की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरकार दो सबसे मजबूत टीमें फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। टी20 विश्वकप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 96 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारतीय टीम ने कई बड़े खिताब जीते हैं, लेकिन लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने की उपलब्धि भी हासिल कर ली। भारत ने 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस टी20 विश्वकप में जीत के साथ ही भारत ने लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत लीं, जो कि पहली बार है।