Breaking News
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन की शुरुआत उत्तराखंड आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को याद किया
  • उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर तीखी बहस, सत्ता पक्ष ने बताया ऐतिहासिक कदम
  • कांग्रेस पर हमलावर हुये सीएम धामी, सदन के भीतर बोला हल्ला
  • वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने के लिए बड़ी अफवाह फैलाई: सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : सीएम धामी ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने के लिए बड़ी अफवाह फैलाई गई। आज कांग्रेस उत्तराखंड में भी भरम फैला रही है। अगर उत्तराखंड के सदन में 33% महिलाएं चुनकर आ जाती तो सदन में इतनी महिलाओं को मौका मिलता। सदन में अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि मातृशक्ति वंदना योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जल जीवन मिशन, 12 करोड़ शौचालय, महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा मिली। लखपति दीदी योजना से महिलाओं को समृद्ध बनाने का काम हो रहा है। ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस ने विरोध इसलिए किया कि अगर आरक्षण मिल जाता तो इसका श्रेय भी मोदी जी को चला जाता। जबकि मोदी जी इसका श्रेय विपक्ष को भी देने को तैयार थे। देश की आधी आबादी के साथ धोखा हुआ है। पीएम मोदी ने शपथ लेने के साथ ही नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया। पिछले 11 वर्षों में जेंडर बजट में पांच गुना की वृद्धि हुई है। हाल के बजट में बेटियों के लिए पांच लाख करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है। 11 वर्षों में देश में संस्थागत प्रसव 61 से बढ़कर 97% हो गया। सुकन्या समृद्धि के तहत 8.2 % की ब्याजदर के साथ टैक्स फ्री लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत के इतिहास में नारी शक्ति के अनंत उदाहरण देखने को मिलते हैं। जैसे रानी लक्ष्मीबाई, सावित्री बाई फुले, कल्पना चावला। नारी शक्ति आज दिशा तय कर रही है। भविष्य गढ़ रही है। सेना, वायु सेना हो या वर्ल्ड कप जीतना हो, हर क्षेत्र में नारी शक्ति भारत का मान सम्मान बढ़ा रही है। तीलू रौतेली हो या जिया रानी, गढ़वाल की रानी कर्णावती हो या चिपको आंदोलन की अग्रदूत गौरा देवी हो।ये ऐसे उदाहरण हैं जब हमारी मातृशक्ति ने खुद को साबित किया। माताओं बहनों ने अपने त्याग से राज्य निर्माण में राज्य की मातृशक्ति की भूमिका थी। नारी शक्ति की सामर्थ्य के बिना किसी भी राज्य की कल्पना करना असंभव है। एक महिला शिक्षित होती है तो वह केवल अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाती बल्कि राष्ट्र को भी आगे बढ़ाती है।

Leave a Reply