Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में वंदेमातरम पर कांग्रेस की निंदा

हल्द्वानी/देहरादून, न्यूज़ आई : हल्द्वानी में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आज दो राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुए। साथ ही विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत का संकल्प का प्रस्ताव केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने रखा।  वहीं, वंदेमातरम मातरम पर कांग्रेस के रुख की निंदा की गई। पहले प्रस्ताव में पीएम मोदी के 25 साल के मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री कार्यकाल पर चर्चा हुई। उनकी उपलब्धियों पर भी बात हुई। उनका आभार जताया गया।  दूसरे प्रस्ताव में हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस के रुख की निंदा की गई। ये तय हुआ विकास, विरासत, संरक्षण पर चुनाव मैदान में जाएंगे। समाज विरोधी, देश विरोधी कांग्रेस का जनता के समक्ष खुलकर विरोध करेंगे।

Leave a Reply