Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल

मुख्य चुनाव आयुक्त मामले को बेवजह दिया जा रहा राजनीतिक तूल: सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद पर बयान दिया है. सीएम धामी ने कहा कि हर कार्यालय में कामकाज का एक तय प्रोसीजर होता है. अधिकारी अपनी टिप्पणियां दर्ज करते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय सामूहिक रूप से लिया जाता है. उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के मामले को बेवजह राजनीतिक तूल दिया जा रहा है. हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कार्यालय में काम करने का एक निर्धारित प्रोसीजर होता है. अधिकारी किसी भी रिपोर्ट या प्रस्ताव पर अपनी-अपनी टिप्पणियां दर्ज करते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय सामूहिक रूप से लिया जाता है. मुख्यमंत्री धामी ने उदाहरण देते हुए कहा कि सचिवालय में भी अधिकारी किसी रिपोर्ट या फाइल पर अपनी टिप्पणी देते हैं. इसके बाद पूरी प्रक्रिया के तहत निर्णय लिया जाता है.

Leave a Reply