Breaking News
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
  • अमित शाह को मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया गंगाजल, 1475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • देश की स्थानीय फिल्मों को उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति के माध्यम से मिल रही नई पहचान
  • उत्तराखंड को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, शाह ने कहा-इस बार लक्ष्य 65 पार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून, न्यूज़ आई : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर कई अहम खुलासे करेगी। साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। कई बार वह पहले भी जेल जा चुका है। मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गत 15 अक्तूबर को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि साहू पहले से शादीशुदा है। यह बात उसने शादी के वक्त छुपाई थी। इसके बाद से वह मंत्री रेखा आर्या को लगातार प्रताड़ित भी करता आ रहा था।

Leave a Reply