सीएम धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की अहम बैठक, 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर
देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि खनन में बढ़ी हुई दरों पर रॉयल्टी नहीं बढ़ेगी. मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाए जाने संबंधित महिला सशक्तिकरण विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट में चर्चा की गई. इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाए जाने के लिए सीएम को अधिकृत किया गया है. इसके साथ ही, मंत्रिमंडल ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपए की बढ़ोतरी की है. गौर हो कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात मिली है. बैठक में कुल 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली. कैबिनेट मीटिंग में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में सीधे 1700 रुपये की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है. वहीं सीएम धामी ने खनन रॉयल्टी में बढ़ोत्तरी नहीं करने का भी एलान किया है.
कैबिनेट बैठक में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर:
- आशा कर्मचारियों के मानदेय को 1700 रुपए बढ़ाने की मिली मंजूरी अभी तक 8300 रुपये मिलते थे अब मानदेय बढ़ाने के बाद उनको 10 हजार रुपए का मानदेय मिलेगा.
- उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजन को मिली मंजूरी.
- सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को मिली मंजूरी. संगठित कर्मकारों के साथ अब असंगठित कर्मकारों को भी किया गया शामिल.
- ESI में फार्मासिस्ट की सीधी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता में किया गया संशोधन. अब डी. फार्मा के साथ ही बी. फॉर्मा के लोग भी बन सकेंगे फार्मासिस्ट.
- उत्तराखंड एक्स-रे तकनीशियन नियमावली में संशोधन को मिली मंजूरी.
- भवन उपयोग के आधार पर भूखंड क्षेत्रफल की सीमा को वर्गीकरण करते हुए भवन निर्माण एवं विकास उपविधि विनियम 2011 के मानकों में स्थलीकरण प्रदान किए जाने को मिली मंजूरी.
