Breaking News
  • प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को दिया नया आयाम-मुख्यमंत्री का भावुक आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
  • उत्तराखण्ड की रजत जयंती के मौके पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित हुआ दो दिवसीय समारोह
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गढ़वाली-कुमांऊनी में प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी
  • केंद्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग का भरोसा दिया, 8260 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

प्रदेश में धार्मिक अराजकता बर्दाश्त नहीं: सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, देवभूमि उत्तराखंड में धार्मिक अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अशांति व दंगा फैलाकर समाज में जहर घोलने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ अराजक ताकतें मजबूत भारत को नहीं देखना चाहतीं और न ही एक भारत श्रेष्ठ भारत का समर्थन करती हैं। देहरादून में सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद मचे बवाल पर मुख्यमंत्री धामी ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम ने कहा, धार्मिक त्योहार व अनुष्ठान के समय अशांति फैलाने की साजिश की जा रही है। इसके पीछे वहीं ताकतें हैं, जो मजबूत भारत को नहीं देखना चाहती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को ऐसी ताकतें पचा नहीं पा रही हैं और तुष्टिकरण की राजनीति पर निर्भर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, किसी का सम्मान करते हैं तो वह सम्मान तभी है जब उसका असर आचरण में भी दिखे। सिर्फ धार्मिक कट्टरता नहीं होनी चाहिए। उत्तराखंड गंगा, यमुना, चारधाम, महासू देवता, धारी देवी, पूर्णागिरि, जागेश्वर धाम की धरती है। यहां अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में इस तरह प्रयास करने वाले अराजक तत्वों पर कानून ने सख्त कार्रवाई की है। प्रदेश सरकार ने दंगारोधी कानून बनाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दंगा कर जो भी व्यक्ति सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, नुकसान की भरपाई उसी व्यक्ति से की जाएगी।