Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

देहरादून, न्यूज़ आई : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दीं और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर “वरिष्ठ नागरिक सम्मान संकल्प” भी दिलाया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के लिए समर्पित निशुल्क एंबुलेंस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, साथ ही वाकथन रैली का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की नींव हैं, जिनका अनुभव समाज को दिशा देता है। उन्होंने बताया कि राज्य व केंद्र सरकार मिलकर बुजुर्गों के लिए अटल वयोअभ्युदय योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, राष्ट्रीय वयोश्री योजना व वृद्धावस्था पेंशन योजना जैसी कई योजनाएं चला रही हैं। वर्तमान में राज्य के करीब 6 लाख वरिष्ठ नागरिकों को डीबीटी के माध्यम से पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में वृद्धाश्रम संचालित हो रहे हैं, जबकि देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत में भवन निर्माण कार्य जारी है। रुद्रपुर में मॉडल वृद्धाश्रम और अन्य जिलों में भी निर्माण प्रक्रिया चल रही है।