Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

भाजपा की जीत की बधाई, विपक्ष के झूठ को मतदाताओ ने नकारा:डा.नरेश बंसल

देहरादून, न्यूज़ आई : भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव व उत्तराखंड,उत्तरप्रदेश आदि मे हुए विभिन्न उपचुनाव मे भाजपा-एनडीए की जीत पर हर्ष जताया है।उन्होने इसे जनता का आदरणीय प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी जी के प्रती प्यार व डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास के काम व कल्याणकारी योजनाओ पर देवतुल्य मतदाताओ की मुहर बताया है।

डा. नरेश बंसल ने कहा की विपक्ष के झूठ का घड़ा फुट गया है,जनता ने विपक्ष के झूठ व तुष्टिकरण को नकारते हुए माननीय मोदी जी के नेतृत्व मे भरोसा जताया है।
डा.नरेश बंसल ने भाजपा-एनडीए,महायुति के सभी नेतागण व कार्यकर्ताओ को जीत की बधाई देते हुए इसे उनकी अथक महनत का प्रयास बताया है।डा.नरेश बंसल ने इस प्रचंड जीत के लिए देवतुल्य मतदाताओ और जनता का आभार व्यक्त किया है।

डा. नरेश बंसल ने कहा की उत्तराखंड की जनता ने बता दिया है की वह सनातन व मोदी जी के साथ है।यही कारण है की उत्तराखंड भाजपा के साथ है व केदारनाथ मे फिर कमल खिला है।