Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय में विभिन्न विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में विभिन्न विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।