Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

बजट 2021: मोबाइल, ऑटो पार्ट्स और सिल्‍क उत्‍पाद होंगे महंगे, सोने-चांदी होंगे सस्ते

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आम बजट से जहां मोबाइल, ऑटो पार्ट्स और सिल्‍क उत्‍पाद की कीमतों में इजाफा हो सकता है, वहीं सोने और चांदी की कीमत में कमी आने की संभावना है. वित्‍त मंत्री ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम करने का संकेत दिया है इससे इनकी कीमतों में कमी आ सकती है. दूसरी ओर, मोबाइल के कुछ पार्ट्स पर सीमा शुल्क बढ़ेगा.
मोबाइल के अलावा कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कॉटन पर शून्य से 10 फीसदी करने और सिल्क उत्पादों पर 10 से 15 फीसदी करने का ऐलान किया गया है. कुछ ऑटो पॉर्ट्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15 फीसदी किया गया है. कस्टम ड्यूटी बढ़ने से कुछ उत्पाद महंगे होंगे, लेकिन इससे देश में मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई को बढ़ावा मिलेगा साथ ही आत्मनिर्भर भारत का वोकल फॉर लोकल अभियान को मजबूती मिलेगी.लोहा और स्‍टील की कीमतों में भी कमी आने की संभावना है.