Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘लत‘‘ फिल्म का लोकार्पण

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में समाज में फैल रहे नशे के कुप्रभाव को कम करने से सम्बन्धित डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘‘लत‘‘ का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक द्वारा नशे के कुप्रभाव को रोकने तथा सामाजिक जनजागरण के लिये किये गये प्रयासों की सराहना करते हुए इस प्रकार के प्रयासों को समाज के व्यापक हित में बताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे और नशे के कारोबार पर रोक लगाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसमें पुलिस, नारकोटिक्स विभागों के साथ सभी जागरूक नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के कुप्रभाव को रोकने में लत फिल्म मददगार होगी।
फिल्म के निदेशक श्री अतुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह फिल्म लोहाघाट के एक युवा की कहानी पर आधारित है। नशे का व्यक्ति और समाज पर पडने वाले कुप्रभावों को फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत करने का उनका प्रयास है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री यतीश्वरानन्द, चेयरमैन सेन्टर बोर्ड आफ फिल्म सर्टिफिकेशन श्री प्रसून जोशी, चेयरमैन इलारा कॅपिटल श्री राज भट्ट, चेयरमैन सी डाट भारत सरकार श्री राजकुमार आदि उपस्थित थे।