Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं

खटीमा/देहरादून, न्यूज़ आई । प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद भम्रण के तीसरे दिन मंगलवार को नंगला तराई स्थित आवास में प्रातःकाल में आम जनता की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। धामी ने विभिन्न क्षेत्रों से आई जनता से भी मुलाकात की।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री साईं मन्दिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली, चहुमुँखीं विकास, प्रदेश में  के पर्यटन सीजन शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रार्थना करने की व साईं बाबा के सामने अर्जी भी लगाई। इसके पश्चात श्री धामी राधा स्वामी सतसंग व्यास मैदान हैलीपेड पहुॅचे, जहॉ पर सरस्वती विद्या मन्दिर के विद्यार्थियों ने स्कूल की बालकनी से मुख्यमंत्री का उत्साह व उमंग से नारे लगाकर स्वागत किया और मुख्यमंत्री ने विद्यालय के समीप पहुॅचकर हाथ हिलाकर विद्यार्थियों का अभिवादन किया। इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, उप जिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।