Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक चुनौतीपूर्ण
  • पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम का बड़ा ऐलान, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया, दून में बनेगा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल
  • पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी

पहलगाम आतंकी हमले को सीएम धामी ने बताया कायराना, कहा- आतंकियों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

देहरादून, न्यूज़ आई : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग कर दी. इस हमले में कई पर्यटकों के मारे जाने की सूचना है. फिलहाल, सुरक्षा बल इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. वहीं, इस आतंकी हमले की हर तरफ निंदा हो रही है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस घटना को संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर हमला बताया है.

पहलगाम में पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग: जानकारी के मुताबिक, आज यानी 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में बैसरन नामक घास के मैदान आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. जिसमें कई पर्यटक घायल हो गए. जबकि, 26 से ज्यादा पर्यटकों के मारे जाने की आशंका है. जिसमें विदेशी पर्यटक भी शामिल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस जगह पर पैदल या घोड़ों के जरिए ही पहुंचा जा सकता है.

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बंदूकधारियों ने पर्यटकों पर काफी नजदीक से गोलियां चलाईं. इस आतंकी हमले के बाद पूरे पहलगाम क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सभी गाड़ियों की कड़ी जांच की जा रही है और सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है. वहीं, इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है. पहलगाम आतंकी हमले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिक्रिया दी है.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला मानवता के विरुद्ध एक अमानवीय एवं बर्बर कृत्य है. इस कायराना हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. आतंकवाद संस्कृति, शांति के साथ मानवता के मूल्यों पर हमला है. आतंकियों की जम्मू कश्मीर को अशांत करने की कोशिश कभी भी कामयाब नहीं होगी. इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब इन आतंकियों को अवश्य मिलेगा

.– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड