Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

दिल्ली से आते ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जायजा

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से वापस लौटते ही सचिवालय स्थित राज्य आपदा आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। वहीं, सोमवार को चंबा में मलबे में दबकर हुई पांच लोगों की मौत के मामले में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपदों में खाद्यान से संबंधित सभी वस्तुओं के साथ ही दवाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। साथ ही कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए सरकार नई योजना लाएगी। सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में मौसम विभाग द्वारा दो दिवसीय रेड अलर्ट की चेतावनी के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहते हुए किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने हेतु तैयार रहने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि अतिवृष्टि से बेघर हुए लोगों के लिए पुनर्वास एवं प्रशिक्षण व जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है, उनकी आगे की शिक्षा के लिए जल्द ही योजना लाई जााएगी। कहा कि अतिवृष्टि से प्रदेश में बहुत लोग प्रभावित हुए हैं। कुछ लोगों ने अपने परिवार के लोगों को खोया है। काफी लोग बेघर हुए हैं। ऐसे लोगों के लिए जल्द ही एक योजना लाई जा रही है। बेघर हुए लोगों को पुनर्वास की व्यवस्था, उनके रोजगार के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।